बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मानपुरा स्थित जेपी मोटर्स की शाखा में चोरों ने सेंधमारी कर पौने दो लाख और स्वाइप मशीन चोरी कर ली। पुलिस ने जेपी मोटर्स के एमडी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एमडी मंदीप सिंगला ने बताया कि इनकी मानपुरा स्थित ब्रांच में रात को अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें 1,74,010 रुपये और एसबीआई की स्वाइपिंग मशीन को चुरा लिया है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
नालागढ़ (सोलन)। दभोटा चौकी के तहत दभोटा बस अड्डे में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पंजाब के दो युवक घायल हो गए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दर्शन कुमार ने बताया कि वह अपने बाइक पर सुखविंदर के साथ घर गाजीपुर से चौंकीवाला (नालागढ़) आ रहे थे। दभोटा बस अड्डे पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।