फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ मार्ग पर टूटे घर के ताले, चोरों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
किरायेदार की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, घर में नहीं थे मकान मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
राजगढ़ मार्ग पर सूर्य बिहार कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान मालिक की गैरहाजिरी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को किरायेदार गोविंद राम ने दी है। उन्होंने बताया कि वे नारायण शर्मा पुत्र नानक चंद शर्मा निवासी सूर्य बिहार राजगढ़ के पास बतौर किरायेदार रह रहे हैं। मकान मालिक और ऊपरी मंजिल पर रह रहे किरायेदार इन दिनों घर गए हैं। इसकी वजह से मकान खाली है।
विज्ञापन


रविवार को उनकी पत्नी ने जानकारी दी कि मकान मालिक के ताले टूटे हैं। सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस और मकान मालिक को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गोविंद राम ने बताया कि मकान मालिक के आने के बाद ही घर से चोरी हुए सामान व नकदी के संबंध में जानकारी मिल सकती है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी के संबंध में बाकी जानकारी मकान मालिक के सोलन पहुंचने पर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें