फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन के ढाणा में दीवार से टकराई नैनो कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। मां ज्वालाजी के दर्शन कर नैनो कार में सवार होकर वापिस लौट रहे वाहन सवार सड़क दुर्घटना का शिकार बनकर घायल हो गए हैं। कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कंपनी के शोरूम के स्टोर की दीवार से टकरा जाने से वाहन में सवार छह लोगों में से चार को चोटें आई हैं।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में विवेक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव दीगितपूर्वा डाकघर गंगवाल जिला बहराईच यूपी ने बताया कि 14 अप्रैल को यह और सूर्य प्रकाश, शैलेंद्र, संजय, धनीराम सहित सूर्य नारायण की नैनो कार में सवार होकर माता ज्वालाजी के दर्शन करने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन को सूर्य नारायण चला रहा था और अगली सीट पर शैलेंद्र तिवारी बैठा था जबकि यह और सूर्य प्रकाश, संजय व धनीराम पिछली सीट पर बैठे थे। रविवार मध्यरात्रि 12:45 बजे जब यह लोग ढाणा गांव में अलपला कंपनी के पास पहुंचे तो कार अलपला कंपनी के सामने बने इंडोफार्मा के शोरूम के स्टोर की दीवार से जा टकराई। इससे चार लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के मेडिकल करवा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें