फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंथलीघाट में ऑल्टो कार लुढ़की, दंपति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाना के अंतर्गत शनिवार दोपहर दो बजे कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। दोनों घायलों की पहचान प्रमोद कुमार उम्र 50 साल और उनकी पत्नी मधु उम्र 49 साल निवासी कंडाघाट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को यह दंपती ऑल्टो कार में सवार होकर शोघी से कंडाघाट की तरफ आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी चला रहे प्रमोद कुमार ने कैथलीघाट में कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 250 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के दौरान मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों ने मदद कर दोनों को खाई से बाहर निकाला और राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा की मदद से उन्हें आईजीएमसी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान हादसे की सूचना मिलते ही कंडाघाट से पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है। चालक के खिलाफ शुरुआत जांच के बाद मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें