फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़ला अंबुजा कंपनी में चट्टान की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत एक मजदूर की पावर कटर मशीन से गिरने की वजह से मौत हो गई। मजदूर की पहचान जगदीश उम्र 55 निवासी गांव ऐर धुंदन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जगदीश अंबुजा सीमेंट कंपनी की कशलोग खदान में मिट्टी काटने की पावर कटर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान एक बड़ी चट्टान उसके ऊपर आ गिरी और वह फेस से तकरीबन 100 मीटर नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दाड़लाघाट लाया गया।

यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जगदीश को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जब जगदीश को आईजीएमसी ले जाया जा रहा था तो बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद कंपनी में मजदूरों ने हंगामा कर दिया और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। मजदूर जगदीश को उचित समय पर उपचार न मिलने और एंबुलेंस के खराब होने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के सचिव मदन शर्मा ने बताया कि घायल चालक को माइनिंग एरिया में प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाया। मौके पर खड़ी कंपनी की एंबुलेंस भी स्टार्ट नहीं हुई। माइनिंग एरिया में कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि कंपनी खर्चों को कम करने के चक्कर में मजदूरों की जान से खिलवाड़ कर रही है। सरेआम माइनिंग एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

इस समय हादसा हुआ उस समय चालक के साथ कोई हेल्पर भी मौजूद नहीं था। मशीन भी काफी पुरानी थी। हादसे के बाद मजदूर यूनियन का प्रदर्शन जारी रहा और मजदूर मांगे न माने जाने तक दोनों प्लांटों का काम बंद करने पर अड़े रहे। मजदूरों के हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल और दाड़ला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को काबू किया।
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज : पुलिस
डीएसपी दाडलाघाट पूर्णचंद ठुकराल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अर्की भेज दिया है और मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की बाद यह खुलासा होगा कि हादसा किसकी गलती से हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


मजदूरों से चल रही है बातचीत : अग्रवाल
अंबुजा कंपनी के प्रोजेक्ट प्रभारी अनुपम अग्रवाल ने कहा कि मजदूरों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को कंपनी हर संभव मदद देगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों को मनाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे की जांच में कंपनी पुलिस की पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें