फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में तेज बारिश और तूफान से उड़ी स्कूल की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट में तेज बारिश-तूफान से उड़ी स्कूल की छत
विज्ञापन

हादसे के समय स्कूल में छुट्टी होने से नहीं हो पाया कोई ज्यादा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। भारी बारिश और तूफान के कारण रावमापा कंडाघाट की छत उड़ गई। गनीमत रही कि इन दिनों स्कूलों में छुट्टी चल रही है जिस कारण स्कूल में कोई भी विद्यार्थी और अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूल के शारीरिक अध्यापक अशोक चौहान ने बताया कि बारिश के साथ चल रहे तेज तूफान के कारण स्कूल के कमरे की छत उड़ गई। हालांकि इसमें किसी व्यक्ति या विद्यार्थियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन उक्त कमरे में रखी दरी और खेल का अन्य सामान बारिश का पानी घुसने के कारण खराब हो गया। इसके अलावा कमरे की बिजली सहित अन्य नेटवर्क की वायरिंग को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यदि स्कूल में इन शीतकालीन अवकाश न होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और लोकनिर्माण विभाग को सूचना देकर बिजली वायरिंग को भी बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें