फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पैरा मिल्ट्री फोर्र्स ने पकड़ी 3 लाख नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। आचार संहिता के दौरान पचास हजार से अधिक की नकदी ले जाने पर दिखाए जाने वाले दस्तावेज न होने पर पुलिस और पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवानों ने दो वाहनों से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पड़ोसी राज्य हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश करने वाले बरोटीवाला और बद्दी बैरियर पर वाहनों की तलाशी के दौरान अमल में लाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहले मामले में बरोटीवाला थाना के सहायक उपनिरीक्षक शशि कुमार और आईटीबीपी के जवानों ने जांच पड़ताल के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान मंढ़ावाला की ओर से कार एचपी 12जे 3452 आई। इसे जांच के लिए रोका गया। इसमें वाहन चालक प्रवीण साहनी और संजीव शर्मा निवासी बद्दी सवार थे। संजीव शर्मा के ब्रीफकेस से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। इस नकदी के वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
दूसरे मामले में बद्दी थाना पुलिस के मानक मुख्य आरक्षी हरविंदर सिंह और आईटीबीपी के जवानों ने ट्रैफिक बैरियर बद्दी पर नाका लगाया था। इसी दौरान रवि जैन निवासी मोहाली से डेढ़ लाख की नकदी बरामद हुई। वह भी इस धनराशि का मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें