फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू कैंटर यूनियन विवाद में पांच गिरफ्तार, आठ पहुंची अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू कैंटर यूनियन विवाद में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

आठ पहुंची अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या, इससे पहले हो चुके हैं, दो लोग गिरफ्तार
बाहरी राज्यों के बताए जा रहे, गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में बीते 12 फरवरी को कैंटर यूनियन विवाद मामले के चलते कसौली चौक में विरोध प्रदर्शन कर रहें बावा गुट पर हवाई फायरिंग करने के आरोप में परवाणू पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी प्रदेश के बाहरी राज्यों से बताए जा रहे हैं। इस मामले की जांच कर रहे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पहले सभी को पूछताछ के लिए बुलाया। उसके बाद बुधवार देर शाम को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में पुलिस ने करीब आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने कसौली कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। इसके बाद गिरफ्तार पांच आरोपियों को वीरवार शाम तक कसौली कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। उनसे और पूछताछ कर मामले में अन्य खुलासे किए जा सकें। इस मामले की जांच करने के लिए गठित टीम ने तोहित अंसारी पुत्र मोहम्मद तसीम निवासी मकान नंबर 431 करखमंगोली कॉलोनी गेट तहसील और जिला पंचकूला हरियाणा, मनवीर पुत्र लखन सिंह निवासी पंचकूला, दिनेश चंद पुत्र राम प्रकाश निवासी, शंकी पुत्र हरि राम निवासी पंचकूला हरियाणा और प्रिंस पुत्र सतनाम सिंह निवासी पंचकूला हरियाणा को पहले पूछताछ के लिए बुलाया। उसके बाद उन्हें मामले में गिरफ्तार किया।
कई लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना
अभी भी कई लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना बनी हुई हैं। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपियों की जा रही शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी परवाणू वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले में अभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाऐगा। फुटेज और घटना के दिन मौके पर मौजूद लोगों से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। इसमें संलिप्त और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें