फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत ठाणा में कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में वीर सिंह ठाकुर पुत्र कुलदीप सिंह गांव सकेडी डाकघर कंडी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने बताया कि वह हैवलस उद्योग यूनिट-2 ठाणा में सिक्योरिटी आफिसर तैनात है। वह अपनी ड्यूटी पर था तो एक कार के कुछ वाहनों से टकरा गई। थोड़ी दूरी पर गया तो देखा कि बाइक सीएच 03 जेड 6002 सवार गिरा पड़ा था। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। एचपी 64 ए 3801 कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान जगत प्रकाश पुत्र बलदेव भाटिया गांव जडौत डाकघर बटवारा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन


धर्मपुर में आज प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
धर्मपुर (सोलन)। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के तहत 19 सितंबर को धर्मपुर और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता संजय नेगी ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन गांधी ग्राम के ट्रायल के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेंगी उनमें धर्मपुर बाजार, सिहारड़ी, पड़ाव, सुक्की जोहड़ी, पीए पीनियन, रोकरोज और साथ लगते गांव में सुबह नौ से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें