फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बरूरी में कार-जीप में टक्कर, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला एनएच पर बरूरी के समीप एक कार-जीप में जोरदार टक्कर हो गई। इस कार दुर्घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से कार शिमला के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


जब कार बरूरी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई। इसके बाद कार में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। दुर्घटना में घायल महिलाओं की पहचान प्रिया दीप कौर व कमलेश कौर चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें