सोलन।
मालरोड में देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल किया गया है। हादसे में चालक के बाजू और टांग पर चोट आई है। चालक की पहचान कृष्ण लाल निवासी बांजणी शारड़ाघाट के रूप में हुई है।
कृष्ण लाल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात ट्रक लेकर रिकांगपिओ जा रहा था। जब वह मालरोड पहुंचा तो सामने से बोलेरो आ गई। उसको टक्कर से बचाने के लिए उसने ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में उसे गंभीर रूप से चोट पहुंची है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि पुुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है।