फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ के चमकौर साहिब हादसे में बुझे बद्दी के तीन चिराग, डकरयाणा में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ के चमकौर साहिब हादसे में बुझे बद्दी के तीन चिराग, डकरयाणा में मातम
विज्ञापन

डीजे और फोटोग्राफी का सामान लेने लुधियाना गए थे दून के रहने वाले पांच लोग
हादसे में तीन की मौके पर मौत, दो का पीजीआई में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। रोपड़ के नजदीक चमकौर साहिब में हुए दर्दनाक हादसे ने दून में तीन घरों के चिराग बुझा दिए। हादसे का शिकार दो अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हादसे में मारे गए तीनों व्यक्तियों के शवों के इंतजार में सोमवार को परिवार के सदस्य बेसुध रहे। हादसा देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। इसकी सूचना परिवार वालों को सुबह मिली। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्य रोपड़ रवाना हो गए। जैसे ही तीन लोगों की मौत की खबर गांव में पहुंची परिजन शोक में डूब गए।
जानकारी के अनुसार दून क्षेत्र की डकरयाणा पंचायत निवासी पांच लोग डीजे और फोटोग्राफी का सामान लेने लुधियाना गए थे। यहां से देर रात ये सभी घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चमकौर साहिब के नजदीक पहुंची सामने से आ रहे एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें गाड़ी चालक संदीप, गोपाल तथा राजेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपाल चंद फोटोग्राफी का काम करते थे। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उनका बेटा सुरक्षित है। गाड़ी मालिक संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी भी मृत्यु हो गई। वहीं टीजीटी अध्यापक राजेश्वर सिंह छुट्टी की वजह से इन सबके साथ लुधियाना गए थे। उनकी भी मृत्यु मौके पर ही हो गई है। वह अपने पीछे एक बेटा एक बेटी छोड़ गए हैं। तीनों ही व्यक्ति एक ही गांव के थे और जिन व्यक्ति को चोट लगी थी, वह पास के दूसरे ही गांव का रहने वाला है। इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को रात साढ़े ग्यारह बजे पंजाब पुलिस ने दी। इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार के सदस्यों को मिली वे बेसुध हो गए। उधर, पंचायत प्रधान कुलवंत बालू का कहना है कि देर रात हादसे की सूचना मिली थी। पंजाब पुलिस से फोन आया था कि हादसे के बाद तीन की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पीजीआई में दाखिल किया है। इनकी हालत फिलहाल ठीक है। उसके बाद ग्रामीण पंजाब के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक परिजनों को शव नहीं मिल पाए हैं। सभी का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें