अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट थाना के तहत शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यकित से देसी शराब की बोतलें पकड़ीं। पुलिस के अनुसार कंडाघाट के सिलहारी गांव में पुलिस ने रात्रि के समय गश्त के दौरान दयाल चंद से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की।
जब यह व्यक्ति सड़क से पैदल थैला उठाकर जा रहा था तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका। इस दौरान उससे देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।