सोलन। नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार को सदर थाना सोलन के तहत पुलिस ने 3.95 ग्राम हेरोईन पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कोटलानाला में एक युवक को हेरोईन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस गश्त के दौरान कोटलानाला में खड़ा एक युवक निखिल पुलिस को देखकर घबरा गया। इसी दौरान पुलिस ने निखिल को पकड़ा लिया। 3.95 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये की बताई जा रही है।
अब पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि युवक द्वारा यह हेरोईन कहां से लाई गई और वह इसे कहां ले जा रहा था। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी शहर में पुलिस द्वारा कुछ युवकों को हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। एजूकेशन हब के नाम से मशहूर सोलन में अब नशे का कारोबार बढ़ने लगा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि कोटलानाला से 3.95 ग्राम हेरोईन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह इस हेरोईन को कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था।