फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। थाना कंडाघाट में महिला से दुराचार कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने सात दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गपौड़ा के जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जंगल से गिरफ्तार किया। इसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपी सतीश उर्फ आजाद निवासी हिनर पंचायत ने पांच दिसंबर को एक 45 वर्षीय राहगीर महिला से दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान छेड़ी गई धरपकड़ और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को गौड़ा स्थित काटल गांव के जंगल में आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने शिकायत में बताया था कि जब वह रास्ते से अपने घर को जा रही थी तो उस समय युवक ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी गढ़वाल का रहने वाला है और गौड़ा में काम करता था। कंडाघाट थाना के कार्यकारी एसएचओ नंदलाल ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी को जगह-जगह तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें