चाकू की नोक पर नगदी, मोबाइल छीना
तरनतारन। थाना खालड़ा पुलिस ने चाकू की नोक पर व्यक्ति से नकदी व मोबाइल छीनने के आरोप में 2 अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरजंट सिंह निवासी गांव वां तारा सिंह ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव वां तारा सिंह से भिखीविंड की ओर जा रहा था।माड़ी कंबोके के नजदीक 2 अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू की नोक पर उससे 10 हजार रुपये ौर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।