फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर बागवानियां के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो कामगार घायल हो गए हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दलील साहू पुत्र मदन लाल साहू निवासी गांव बरूआ सागर तहसील झांसी, यूपी ने बताया कि वह फूजीकावा कंपनी हांडाखुंडी में काम करता है। इसी कंपनी में काम करने वाले प्रसंता समल और सुनीत कुमार अपनी बाइक पर आगे जा रहे थे। यह इनके पीछे वाले वाहन पर आ रहा था लेकिन जब यह कंपनी के पास पहुंचे तो एक आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें प्रसंता समल और सुनीत कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोबाइल शॉप से सामान चोरी
बददी (सोलन)। बदद्ी के दसौरामाजरा में चोरों ने मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामगोपाल पुत्र रामकृष्ण निवासी गांव दसौरामाजरा ने बताया कि वह यहां करीब 12 सालों से मोबाइल शॉप चलाता है। रात को वह अपनी दुकान बंद करके चला गया लेकिन सुबह जब वह दुकान पर आया तो मोबाइल फोन के डब्बे फर्श पर पड़े थे। दुकान के पीछे की चादर काटकर अंदर लगी प्लाई को तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर प्रवेश कर मोबाइल चुराए। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें