फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के रिमांड पर भेजे बच्ची के अपहरण के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन के रिमांड पर भेजे
विज्ञापन

बच्ची के अपहरण के आरोपी
नालागढ़ के सल्लेवाल से अगवा की थी साढ़े 5 साल की बच्ची
एसएचओ की अगुवाई में दबोचे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के सल्लेवाल से प्रवासी परिवार की साढ़े 5 साल की बच्ची के अपहरणकर्ताओं को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले के जांच अधिकारी एसएचओ नालागढ़ की अगुवाई में पुलिस ने इन दोनों अपहरणकर्ताओं को चंद घंटों में दबोच लिया था। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं ने बुधवार सुबह स्कूल जा रही साढ़े 5 साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके 4 साल के छोटे भाई के समक्ष उसे बाइक पर बिठाया और उसे वहां से ले गए। इस बात का पता तब चला जब अध्यापक ने एक बच्चे के स्कूल पहुंचने और दूसरे बच्चे के न आने के बारे में पूछा तो मालूम पड़ा कि वह बच्ची स्कूल नहीं पहुंची है। इस पर बच्ची के परिजनों ने तुरंत आसपास में पता किया, वहीं इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया। इस बारे में अगवा हुई बच्ची के छोटे भाई से भी पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी बहन को बाइक पर आए दो युवक अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर मुकेश कुमार (21) पुत्र संजय निवासी गांव मानस नगर पुलवारिया रेलवे कॉलोनी बनारस यूपी और उसके साथ काम करने वाले कामगार राजू कुमार (19) पुत्र शिव शंकर निवासी गांव लटरापुल जिला वाराणसी यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने एयर गन जैसा हथियार भी बरामद किया है। उधर, एसएचओ नालागढ़ राजकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और मामला पैसों के लेनदेन का ही है, इस कारण बच्ची का अपहरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें