फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में बरपा हंगामा, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से उलझे व्यापारी

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलन। शहर के मालरोड पर मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व नगर परिषद की टीम के साथ कारोबारी उलझ पड़े। कारोबारियों ने दुकानों के बाहर सामान सजा रखा था जिसे उठाने की कोशिश नगर परिषद की टीम ने की तो विरोध में कारोबारी उतर आए। इस दौरान कुछ कारोबारियों ने नगर परिषद की गाड़ियों के आगे लेटकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ गाड़ी में भरे गए सामान को जबरन उतार ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया गया था, लेकिन पुलिस कारोबारियों को शांत करने में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। मंगलवार को पूरा दिन शहर के मालरोड पर अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम चलती रही और इस मुहिम में बार-बार कारोबारियों का विघन डलता रहा। हालांकि इस मुहिम का शिकार उन फड़ी धारकों को होना पड़ा जो रोजाना सब्जी बेचने मालरोड पर बैठते हैं। इन फड़ी धारकों की सब्जी नगर परिषद कर्मचारियों ने जब्त कर ली और उसे ट्रक में भरकर अपने साथ ले गए। इससे फड़ी धारकों में भारी आक्रोश है। फड़ी धारकों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद बड़े कारोबारियों पर हाथ डालने से डर रही है और गरीब लोगों को तंग किया जा रहा है। मंगलवार को माल रोड पर दोपहर के समय की गई इस कार्रवाई के बाद शाम को करीब 6 बजे फिर से नगर परिषद ने पुलिस टीम के साथ बचे हुए अतिक्रमण को हटाया। मालरोड के कई कारोबारी का सामान भी जब्त किया।
उधर पुलिस चौकी प्रभारी भोप प्रकाश ने बताया कि नगर परिषद की मांग पर पुलिस टीम मालरोड से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इसके बाद मालरोड से अतिक्रमण हटाया गया। एक-दो स्थानों पर कारोबारी अतिक्रमण को हटाने पर उलझे भी हैं लेकिन पुलिस ने मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मालरोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर परिषद की टीम ने जब्त की गई हजारों रुपये की वस्तुओं को कबाड़ की तरह गाड़ियों में भरा। सब्जियां, फल सहित अन्य वस्तुएं खराब हो गईं। यदि उन्हें अपनी वस्तुएं जुर्माना देकर वापस भी लेनी हो तो नहीं ले सकते हैं, सारा सामान गाड़ियों में भरते समय खराब हो गया है। यहीं नगर परिषद की ओर से आए कर्मचारियों ने गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों के सामान को गाड़ी भरते समय उस पर हाथ भी साफ किया।
नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार मंगलवार को मालरोड से अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के साथ गए थे। इस दौरान दर्जनों रेहड़ी वालों के सामान को जब्त किया गया। एक कारोबारी ने उनके साथ बदतमीजी भी की है। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्य से वहां गए थे, लेकिन उनके कार्य में उक्त कारोबारी ने दखलअंदाजी की है। इसकी शिकायत पुलिस को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें