बद्दी (सोलन)। बद्दी नालागढ़ हाईवे पर डाडीकानियां में खड़े एक ट्रक से दो युवकों ने केबिन का शीशा तोड़ बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। हालांकि वाहन मालिक द्वारा आसपास के लोगों के साथ मिलकर इन युवकों में से एक को धर लिया। दूसरा भाग निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दीवान चंद पुत्र चूहड़ा राम निवासी गांव डाडीकानिया तहसील नालागढ़ ने बताया कि उसका ट्रक डाडीकनिया में खड़ा किया था। 6.15 बजे सुबह दो लड़कों ने इसके ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इन्होंने ट्रक की बैटरी खोलकर नीचे उतार लिया था। उन्होंने साथियों के साथ एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथी सहित अन्य चोरियों के बारे में भी पता लगा रही है।
बस की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
बद्दी (सोलन)। मलपुर में एक बाइक को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार को चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पंकज कुलियाल पुत्र वीरेंद्र दत्त कुलियाल निवासी तपोवन जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड ने बताया कि वह अपने काम से बाइक पर सवार होकर बद्दी जा रहा था तो मलपुर में बाइक को बस ने टक्कर मार दी। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।