फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपरा गांव कर दिया 35 पेड़ों की अवैध कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के टिपरा गांव के जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। करीब तीन दर्जन पेड़ों को काट दिया गया है। विभाग की टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान कटान का खुलासा हुआ। वन विभाग ने इसकी शिकायत परवाणू पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परवाणू फोरेस्ट ब्लॉक के डिप्टी रेंजर प्रिंस सुधेरा ने पुलिस को बताया कि वन विभाग के वरिष्ठ फोरेस्ट गार्ड चंद्र प्रकाश और फोरेस्ट वर्कर जीत राम टिपरा गांव में जंगल में पेट्रोलिंग और पेड़ों के नंबर जांच रहे थे। इस दौरान वे दोनों ने सड़क से करीब दो मीटर नीचे गए। दोनों ने देखा कि करीब तीन दर्जन पेड़ काट दिए गए हैं। इसकी सूचना तुरंत कार्यालय को दी।
सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंची और पाया कि पेड़ कटे हुए हैं। इसमें कुछ काटे गए पेड़ मौके पर मौजूद नहीं थी। जबकि कुछ पेड़ मौके पर पड़े हुए थे। जिसे वन विभाग की टीम की ओर से कब्जे में लिया गया। परवाणू थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि पेड़ों के अवैध कटान को लेकर मामला दर्ज हुआ है। वन विभाग की ओर से इस बारे शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें