फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू

विज्ञापन
Construction of oxygen plant starts in Arki hospital
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसका निर्माण कार्य एनएचएआई कर रहा है। आने वाले समय में अब लोगों की ऑक्सीजन की चिंता दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की होगी। इससे अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकेगा। बताया जा रहा है अर्की अस्पताल में अगले एक माह के अंदर ऑक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू कर देगा। यहां ऑक्सीजन प्लांट लगने से कोविड रोगियों और सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
उधर, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किया है। इसके लगाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनों में इसे स्थापित कर दिया जाएगा। वहीं अंबुजा सीमेंट कंपनी भी एक ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। इसका कार्य भी प्रगति पर है। इसे जिला प्रशासन आवश्यकता के अनुसार किसी जगह लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें