फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग निहली पंचायत में हाई वोल्टेज से जले उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। ढांग निहली पंचायत में अचानक वोल्टेज बढ़ने से लोगों के बिजली उपकरण जल गए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बिजली के कट से उन्हें खासी परेशानी हो रही है। दिन के समय कट लगने से लोग गर्मी से बेहाल हैं।
विज्ञापन

ढांग निहली पंचायत के कंगनवाल के गुरवचन सिंह का बिजली का पंखा, इनवटर, ऊपरली ढांग के मंगल सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरजीत सिंह, ओमप्रकाश और हरबंस सिंह के गई बिजली उपकरण जल गए। यहां पर हाई वोल्टेज की समस्या से लोगों के उपकरण जले हैं।
ग्रामीणों ने बताया किपिछले कई दिनों से राजपुरा, मझोली, सल्लेवाल, ढांग निहली, न्यू नालागढ़ और माजरा गांवों में बिजली कट लग रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। अचानक बिजली गुल होने से लोग पेड़ों के नीचे सुस्ता कर दोपहर काट रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि उपकरण जलने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। वह इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने बताया कि न्यू नालागढ़ में बिजली ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे थे। उन्होंने यहां तार डालकर क्षमता बढ़वाई है। कई अन्य स्थानों पर भी लोड बढ़ने से कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें