अर्की में विधायक पद की सीट के लिए आयोजित जनसभा में मौजूद सीएम एवं अन्य। -संवाद (फाइल)
- फोटो : SOLAN
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय और अर्की सायरोत्सव को राज्य स्तरीय मिलने से लोग चहक उठे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण पर लोगों में खुशी की लहर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन महीनों से लोकार्पण का इंतजार कर रहा था।
खंड विकास कार्यालय की मांग भी लंबे अरसे से जोर पकड़ रही थी। विकास खंड की दूरदराज पंचायत सारमा, मनी मटेरनी, बेरल और बागा के लोगों को राहत मिलेगी। 13 अगस्त को अर्की प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने एक साथ दोनों घोषणाएं कर दूरदराज की इन पंचायतों को बड़ा तोहफा दिया है। जिला सचिव राकेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है।
जिला स्तरीय सायर मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित होने से लोग खुश हैं। जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, ओपी गांधी, जगदीश्वर शुक्ला, बंसी राम भाटिया, हेमराज, रीता शर्मा, कृष्णचंद्र भट्टी, रीना शर्मा, उपप्रधान जीतराम बिट्टू, बंटू शुक्ला, प्रेम लाल शर्मा, पवन गौतम, संतराम, सोनू, ओमप्रकाश शर्मा ने सीएम का धन्यवाद किया।