फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में सरकारी दरों पर होंगे टेस्ट, उसी दिन मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Clinical tests to be on government rates in Baddi report also on the same day Bharat vikas parishad to open lab
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद बद्दी मेें आधुनिक मेडिकल प्रयोगशाला खोल रही है जिसमें सभी टेस्ट सरकारी दरों पर होंगे। शिमला के बाद परिषद इसे बद्दी में खोलने जा रही है। 15 अगस्त के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने शिमला में पहले से ही ऐसी प्रयोगशाला चल रही है जहां सरकारी दरों पर हर टेस्ट किया जा रहा है। छह साल पहले बद्दी में भारत विकास परिषद की इकाई की स्थापना हुई। अब परिषद बद्दी में सरकारी अस्पताल के निकट ही एक प्रयोगशाला बना रही है।
बद्दी में अधिकांश प्रयोगशालाओं में आम तौर ओर टेस्ट के सैंपल लिए जाते हैं जिसकी जांच चंडीगढ़ में होती है और वहां से रिपोर्ट दूसरे दिन ही आती है। इस लैब में उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के बद्दी इकाई के सचिव रमन कौशल ने बताया कि इस लैब की स्थापना में परिषद की बद्दी इकाई के संस्थापक महेंद्र ग्रोवर की मुख्य भूमिका और प्रेरणा है। इस लैब की स्थापना में दानी लोगों का बहुत सहयोग है। अगर दानी सज्जनों का सहयोग ऐसे ही मिलता रहा तो मेडिकल लाइन में ऐसा कोई भी टेस्ट नहीं होगा जिसके लिए रोगियों को चंडीगढ़ या अन्य राज्यों में जाना पड़ेगा।
परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि इस लैब में कैंसर और गुर्दे के रोगियों के टेस्ट नि:शुल्क किए जाएंगे। गरीब और जरूरतमंद मरीजों के टेस्ट भी नि:शुल्क होंगे। अधिकांश मशीनें स्थापित जो चुकी हैं, शेष मशीनें भी 15 अगस्त से पहले आ जाएंगी। इसी माह में इस प्रयोगशाला का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें