फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबली स्कूल में पढे़ंगे बच्चे, प्रशासन से मिली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबली स्कूल भवन में बच्चे फिर से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अनापत्ति प्रणाम पत्र दे दिया है। जिला प्रशासन ने एसडीएम कसौली को जाबली स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई दोबारा से शुरू करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। जिला उपायुक्त कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही बच्चों की कक्षाएं दोबारा से स्कूल भवन में शिफ्ट हो गई हैं जबकि सामान की शिफ्टिंग की जा रही है।
इससे पहले कालका-शिमला फोरलेन निर्माण के कारण पहाड़ की कटिंग करते समय जाबली स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया था। इस कारण स्कूल भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया था। इससे स्कूल को अस्थायी रूप से जाबली के एचपीएमसी के पुराने भवन मे शिफ्ट कर दिया था लेकिन फोरलेन ग्रिल कंपनी ने स्कूल भवन को सुरक्षित करने के लिए डंगे का कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि बीते कई दिनों से यहां पर कक्षाएं नहीं लग रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और इसके लिए एनओसी जारी की। अब यहां पर शिफ्टिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जाबली स्कूल की प्रधानाचार्य उपमा ने बताया कि जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग ने बताया कि जाबली स्कूल भवन में दोबारा से कक्षाएं शुरू करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें