फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगलैहड़ में कार से पकड़ी सवा किलो चरस

विज्ञापन
Baddi Police siezed 1.236 weed Charas from a car in Baglaihad 5 people arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस के एसआईयू विंग ने बगलैहड़ में एक कार में सवार पांच लोगों से 1.236 किलो (करीब सवा किलो) चरस पकड़ी। पुलिस ने कार को सीज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग के प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्याम सिंह, किशोर शर्मा, नरेंद्र, धर्मवीर, राहुल, रविंद्र और बलविंद्र ने बगलैहड़ में दबिश दी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में चंडीगढ़ के साहिल, गगनदीप, अंबाला के देवल शर्मा, जितेंद्र सिंह और यूपी के मुजफ्फरनगर के हरिंद्र कुमार सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 1.236 किलो चरस मिली। इसकी कीमत बाजार में डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने चरस को कब्जे में लेने के बाद पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें