फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई पट्टा के नए भवन में लगेंगी नए सत्र की कक्षाएं

Wed, 06 Mar 2024 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दो नए ट्रेड और शुरू करने की भी है तैयारी
विज्ञापन

अभी निजी भवन में चल रही आईटीआई, 36 हजार किराया
आसपास के क्षेत्रों की कई पंचायतों को मिल रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। दून के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा में आईटीआई का भवन बनकर तैयार हो गया है। करीब 6.50 करोड़ की लागत से बने इस भवन में नए सत्र से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में पट्टा आईटीआई किराये के भवन में चल रही है। जिससे यहां पर नए ट्रेड चालू करने में दिक्कतें आ रही थीं। नए भवन में कक्षाएं शुरू होने से नए दो ट्रेड भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
पट्टा में पूर्व वीरभद्र सरकार ने आईटीआई खोल कर निजी भवन में कक्षाएं शुरू करा दी थीं। वर्तमान में 36,000 रुपये प्रति माह इसका किराया दिया जा रहा है। निजी भवन में मात्र दो ट्रेड इलेक्ट्रिकल व सिलाई व कड़ाई ट्रेड चल रही हैं। इलेक्ट्रिकल में 40 सीट हैं लेकिन सिलाई में 20 सीटें होने के बावजूद मात्र सात छात्राएं ही प्रशिक्षण ले रही हैं। आईटीआई खोले हुए 10 साल हो गए हैं और अब दस सालों के बाद अब यहां पर प्रशिक्षुओं में आईटीआई का अपना भवन नसीब होगा।
विज्ञापन

तीन मंजिला यह भवन बन कर तैयार हो गया है। वर्तमान में परिसर को पक्का करने व चहारदीवारी लगाने का कार्य चल रहा है जो अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद नए सत्र में इस भवन में ही ट्रेड शुरू होंगे। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बताया यह आईटीआई पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने खोली थी लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और भवन निर्माण का कार्य धीमी गति से चलता रहा। कांग्रेस सरकार के आते ही उन्होंने इस भवन के लिए बजट का प्रावधान करके इसे पूरा करा दिया। वर्तमान में यह भवन पूरी तरह से तैयार है। भवन में अंतिम चरण का कार्य बचा हुआ है जिसे दो माह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। वर्तमान में यहां पर दो ट्रेड चल रहे हैं और नए भवन में शिफ्ट होने पर दो और नए ट्रेड शुरू हो जाएंगे। जिससे यहां पर युवाओं को आईटीआई करने के लिए सोलन व नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिलाई व कटिंग में 20 सीटों में मात्र सात सीटें ही भरी हैं। 13 सीटें खाली हैं। उन्होंने विवाहित महिलाओं से भी आग्रह किया है कि 45 साल के कम आयु की महिलाएं भी सिलाई व कढ़ाई का कोर्स कर सकती हैं। सरकार आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार को कौशल विकास भत्ते के तहत छात्रवृत्ति प्रदान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें