फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूटी चालक के कब्जे से पकड़ा चिट्टा

Sun, 12 May 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। पुलिस ने बद्दी में स्कूल चालक से 1.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस ने गश्त के दौरान की है। जिसमें आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस बद्दी के समीप गश्त पर थी। इस बीच शक के आधार पर एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। जब स्कूटी चालक विकास कुमार से पुलिस ने पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उससे चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें