तमडोह में तीसरे दिन के मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए आयोजक। संवाद
शिव शक्ति युवक मंडल तमडोह ने कराई किक्रेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शिव शक्ति युवक मंडल तमडोह की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कटली, तमडोह बी व खाला की टीम ने अपने5अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। तमडोह के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच गुनाह बी टीम व कटली के बीच खेला गया। जिसमें गुनाह की टीम ने निर्धारित ओवर में 47 रन बनाए जवाब में कटली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में तमडो़ह बी ने भीफर बी टीम को 17 रन से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में खाला टीम ने जागली की टीम को 5 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व मैच में मुख्यातिथि के रूप में रमेश कुमार, हेमराज व केवल राजपूत ने खिलाड़ियों का परिचय लेने के बाद तीसरे दिन के मैच शुरू कराए।