फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सूरजपुर स्कूल में खतरे के साय में पढ़ने को मजबूर बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। हाई स्कूल सूरजपुर में भवन की कमी के चलते खुले आसमान और स्टाफ रूम में कक्षाएं चल रही हैं। वर्तमान में स्कूल में 106 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। कहने को स्कूल में छह कमरे हैं लेकिन एक स्टोर और दो कमरों की हालत खराब है। तीनों कमरों की छत और दीवारों में दरारें पड़ी हैं।
स्कूल प्रशासन ने इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है लेकिन अभी तक इन्हीं कमरों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कमरों की कमी से एक कक्षा खुले आसमान के नीचे लगानी पड़ रही है। बारिश या अधिक धूप होने पर बच्चों को स्टाफ रूम में बैठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीटीए प्रधान प्रीतपाल सिंह ने बताया कि छात्रों के संख्या के हिसाब से यहां भवन की कमी है, जो पुराने कमरे हैं उसमें दरारें पड़ी है। उसके बावजूद बच्चों को उसमें बैठाया जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में यहां पर एक कमरे के लिए धनराशि दी गई थी लेकिन जो पैसा दिया गया, उससे केवल छत ही पड़ी।
उसके बाद और पैसा नहीं मिला जिससे पिलर के ऊपर खाली लेंटर होने से उसका स्कूल को कोई फायदा नहीं हो रहा है। वर्तमान में यह कमरा संरक्षित पशुओं की शरण स्थली बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल की मुख्याध्यापक मंजुला ने बताया कि जिन कमरों में दरारें आई हैं, उस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। अगर विभाग इसे असुरक्षित घोषित कर देता है तो उसमें कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी। उन्होंने आला अधिकारियों को भवन की कमी के बारे में बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें