फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मतगणना के लिए पांच जोन में बांटा नालागढ़ क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ को मतगणना के लिए पांच जोन में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ विजय जुलूस के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए भी टीम की तैनाती कर दी है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था वनवे रहेगी।
लोगों की सहूलियत के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश पुलिस के आईजी उत्पल दत्त प्रसाद ने नालागढ़ में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही तैनात कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

एसपी मोहित चावला ने बताया कि नालागढ़ कॉलेज के दो कमरो में दून और नालागढ़ के ईवीएम रखे गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए थ्री टायर सिक्योरिटी लगाई गई है। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस और लोकल पुलिस को तैनात किया है। ईसीआई के निर्देशों का अनुसरण किया जा रहा है।
100 मीटर के दायरे में किसी को नहीं आने के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम के साथ ही स्टोर है जिसमें मतगणना की जाएगी। ईवीएम को बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा। स्ट्रांग रूम से सीधा ईवीएम मतगणना स्थल पर जाएगी। एसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान निर्धारित स्टाफ को ही अंदर रखा जाएगा।
विज्ञापन

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉलेज गेट के बंद कर दिया जाएगा। कॉलेज मैदान में किसी को आने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल टीमें भी गश्त करेंगी। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर और डीएसपी प्रियंक गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें