फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ के हैरिटेज पार्क आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
उपायुक्त कृतिका कुल्हारी हैरिटेज पार्क का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 23 मार्च को सुबह 9:30 बजे पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप बने हेरिटेज पार्क नालागढ़ का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर मुख्यमंत्री शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे और शहीदी दिवस के उपलक्ष्य उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज पार्क का नालागढ़ में निर्माण किया गया है। इसमें क्षेत्र के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, औद्योगिक संगठनों और औद्योगिक घरानों ने योगदान है। पार्क का रखरखाव एवं संचालन एसडीएम नालागढ़ की अध्यक्षता में बनाई गई नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी कर रही है।
एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि इस पार्क में भव्य तालाब के अलावा एक सुंदर पार्क, सैर करने के लिए ट्रैक, शहीद स्मारक, ओपन जिम और ओपन थिएटर समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि हेरिटेज पार्क नालागढ़ के उद्घाटन कार्यक्रम में हेरिटेज सोसायटी के पदाधिकारियों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के स्थानीय लोग भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें