संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की केंद्रीय टीम ने जिला मुख्यालय से न्यूट्रास्युटिकल के सैंपल भरे। सैंपलों को जांच के लिए नेशनल फूड लेबोरेटरी कोलकाता भेजा जाएगा। रिपोर्ट के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई करेगी।
बीते दो दिनों में टीम ने जिले में न्यूट्रास्युटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट का उत्पादन करने वाले उद्योगों में औचक निरीक्षण कर रही है। आगामी दिनों में यह टीम एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब में भी निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली व्यवस्थाओं की रिपोर्ट एफएसएसएआई के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय टीम ने शहर से न्यूट्रास्युटिक के सैंपल भरे हैं। टीम ने इसे जांच के लिए एनएफएल भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सोलन में लाइसेंस को लेकर लगा मेला
न्यूट्रास्युटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाले उद्योगों के लाइसेंस के बदलाव के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में मेला लगाया गया। इसमें 58 मालिकों ने भाग लिया। एफएसएसएआई की टीम ने लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया जानकारी दी। साथ ही 31 मार्च तक लाइसेंस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा है।