फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयांज में सड़क से नीचे लुढ़की कार, पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के तहत सड़क दुर्घटना में एक पुलिस हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। मामला वीरवार दोपहर का है। पुलिस कांस्टेबल कार में अपने घर से अर्की जा रहा था कि सरयांज के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से 30 फीट नीचे लुढ़क गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार (39) पुत्र धनीराम गांव धारटी सरयांज अपने घर से अर्की की ओर जा रहा था कि सरयांज स्कूल के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार घर पर कुछ सामान भूल गया था जिसके चलते वह गाड़ी को अपने घर की ओर मोड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। मृतक कुनिहार पुलिस थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था और पिछले एक महीने से छुट्टी पर था। मृतक की पत्नी भूमती स्कूल में शिक्षक है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें