फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पलटी कार, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बडोग बाइपास में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत गई। वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा बड़ोग सुरंग के पास सोमवार देर रात हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ोग निवासी विनोद ठाकुर ने पुलिस को कार पलटने की सूचना दी। कार बाइपास से कुमारहट्टी की ओर जा रही थी कि पंजाबी ढाबा के पास फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़कर कार दूसरी लेन में जाकर पलट गई। कार में चालक समेत दो अन्य लोग सवार थे।
कार पलटते ही विनोद ने कार सवार लोगों को निकाला। हादसे में चालक पवन शर्मा गांव ढाब, डाकघर दाड़वा, तहसील किश्नगढ़ जिला सोलन उनका छह वर्षीय बेटा स्वास्तिक और लड़की वैष्णवी को चोटें आईं। वे कूल में गर्मी की छुट्टियों के चलते सोलन से अपने गांव जा रहे थे। हादसा शाम सोमवार देर रात हुआ।
विज्ञापन

उन्हें एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया हादसा तेज रफ्तारी से वाहन चलाने के कारण हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें