फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में पिकअप और कार की टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। सोलन-अर्की मार्ग पर कुनिहार में इंडेन गैस एजेंसी के पास रविवार देर रात एक पिकअप और कार में टक्कर हो गई। इसमें कार चालक सहित साथ बैठे व्यक्ति की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय दुकानदार यशु ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर को जा रहा था। जब वह न्यू बस स्टैंड कुनिहार के समीप पहुंचा तो उसे गाड़ियों के टकराने की जोरदार आवाज सुनवाई दी।
विज्ञापन

जैसे ही वह गैस एजेंसी कुनिहार के पास पहुंचा तो उसने देखा कि एक पिकअप-कार की आपस में टक्कर हुई है और आल्टो में सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल अवस्था में पडे़ थे। इस दौरान यीशू ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कुनिहार सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतकों की पहचान दीपक गांव बागी डाकघर बखालग अर्की और योगेश उर्फ काकू गांव सानन डूमैहर के रूप में हुई है।
डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें