ओच्छघाट में मरम्मत शुरु, हजारों लीटर पानी बहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते ओच्छघाट में जलशक्ति विभाग की पाइप बीच सड़क पर फट गया। इस कारण सड़क पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। दूसरी ओर नगर निगम की क्षेत्रीय अस्पताल के समीप पाइप फट गया। हालांकि नगर निगम ने पाइप को ठीक करने का काम शुरू करवा दिया है। ओच्छघाट के पास पाइप ठीक करवाने की विभागीय कर्मचारियों ने सुध नहीं ली।
बताया जा रहा है कि ओच्छघाट के समीप जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पाइप फट गया। इस कारण मंगलवार को हजारों लीटर पानी दिन भर बहता रहा। इससे सड़क गीली हो गई और दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना रहा। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले पाइप से कम पानी लीक होना शुरू हआ। अब बहाव तेज हो गया है। दोपहिया वाहनों के फिसलने से पांच लोग गिर गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि विभाग जल्द पाइप ठीक करवाए।