बोर्ड ने उपभोक्ताओं से की सब्सिडी छोड़ने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विद्युत उपमंडल धर्मपुर ने उपभोक्ताओं से बिजली सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ने की अपील की है। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता कुनाल साहनी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिल रही है, अगर वे मर्जी से सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं तो बोर्ड की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को तीन तरह की सुविधा दी गई हैं। इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन भी इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा 1100/912 पर भी फोन कर सकते हैं। तीसरा विद्युत उपमंडल में स्वयं जाकर भी इसके बारे में अप्लाई कर सकते हैं।
विद्युत बोर्ड की ओर से यह तीन सुविधाएं इसलिए दी गई है कि उपभोक्ता धर्मपुर विद्युत उप मंडल के समीप रहते हैं, तो वह स्वयं जाकर अपनी जानकारी विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को दे सकते हैं, जबकि जो उपभोक्ता दूर दराज में रहते हैं वह बोर्ड के पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी बोर्ड को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नही करवाई है। वह 15 जनवरी तक केवाईसी करवा सकते हैं।