फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूल में लगा रक्तदान शिविर 25 लोगों ने किया महादान

Fri, 06 Sep 2024 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य की स्मृति पर कार्यक्रम
विज्ञापन

बीएल स्कूल सोलन प्रतियोगिता में बना ओवर ऑल विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधन समिति की सदस्य स्वर्गीय सविता गर्ग की स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत समीर गर्ग ने रक्तदान करके की। विद्यालय में रक्तदान शिविर के अलावा कई गतिविधियां आयोजित की गई।
जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों से कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें टेल्स ऑफ वंडर, नुक्कड़ नाटक, विज्ञान मेला, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सोलन के 10 स्कूलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने भी हर प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन प्रथम स्थान हासिल करने के बाद भी अपना पुरस्कार दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में ऑवर ऑल विजेता की ट्रॉफी बीएल स्कूल के नाम रही। जबकि विज्ञान मेला और प्रश्नोत्तरी में गीता आदर्श ने बाजी मारी। रक्तदान शिविर में सोलन अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर की शुरूआत समीर गर्ग और पीयूष गर्ग ने शिविर में पहला रक्तदान करके की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें