फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर, नुक्कड़ नाटकों से सुनाई वीर शहीदों की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला भर में विभाग छात्र संगठनों, स्कूलों और आम आदमी पार्टी ने शहीदी दिवस मनाया। जिला मुख्यालय के पुराने उपायुक्त कार्यालय में एसएफआई ने रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 42 यूनिट खून एकत्र किया गया।
दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में तीन वीर जवान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने कार्यक्रम का आगाज देशभक्ति के नारों से किया। इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन

सोलन लक्कड़ बाजार में आम आदमी पार्टी ने शहीदी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। इसके बाद बाजारों में वीर जवानों के लिए नारे लगाए गए। सोलन में पहली बार आप ने शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
वहीं, डीएवी कंडाघाट में शहीद हुए राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन सूद ने विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़ी मेहनत से अच्छे अंक लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

गीतांजलि स्मार्ट स्कूल ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने कहा कि तीन वीरों की शहादत ने लोगों के मन में क्रांति व साहस की ऐसी अलख जगाई कि देश की स्वतंत्रता के बाद भी यह विभुतियां युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें