नालागढ के चंगर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के संबोधित करते हुए हरदीप बावा। संवाद
विशाल जनसभा कर ठोकी चुनावी ताल, बोले जनता की सेवा करूंगा
एक पार्टी का उम्मीदवार खनन माफिया, दूसरी का हफ्ता वसूली करने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। भाजपा से बागी होकर सरदार हरप्रीत सिंह सैणी ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के उपरांत चौकीवाला में एक विशाल जनसभा की, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सरदार हरिनारायण सिंह के छोटे भाई सरदार अवतार सिंह सैणी ने कहा कि हमारा परिवार पिछले तीन दशक से नालागढ़ की जनता की सेवा में जुटा हुआ है। स्वर्गीय सरदार हरिनारायण सिंह के सेवा के अभियान को इस परिवार ने आज तक जारी रखा है और उनके संकल्प को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए में अपने बेटे को आपकी सेवा के लिए समर्पित किया है।
आजाद उम्मीदवार व समाज सेवी हरप्रीत सिंह सैणी ने कहा कि सेवा की भावना उन्हें विरासत में मिली है और स्वर्गीय सरदार हरिनारायण सिंह के सपने को साकार करने के लिए ही वह चुनावी रण में उतरे हैं। अपने विरोधियों पर धावा बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने नालागढ़ की जनता से धोखा किया है। एक पार्टी ने खनन माफिया और दूसरी ने एक बाहरी हफ्ता वसूली करने वाले को अपना उम्मीदवार बनाया है व नालागढ़ की प्रबुद्ध जनता इस बार दोनों को नालागढ़ से बाहर का रास्ता दिखाएगी। स्वर्गीय सरदार हरिनारायण सिंह के प्रगतिशील, भय मुक्त नालागढ़ के सपने को साकार करने के लिए फिर से एक बार सैनी परिवार पर अपना भरोसा जताएगी।
सैणी ने कहा कि सैणी परिवार को लोक सेवा विरासत में मिली है और पिछले कई दशकों से लोक सेवा के कल्याण कार्य करता आ रहा है और आगे भी सेवा जारी रखेंगे। जनसभा के बाद नालागढ़ में रोड शो निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे।