फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में अंतिम दिन पांच नामांकन, सात प्रत्याशी मैदान में

Fri, 21 Jun 2024 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चार प्रत्याशी आजाद, जबकि तीन है पार्टी प्रत्याशी
विज्ञापन

अब 24 को होगी छंटनी, 26 को होगी नाम वापिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनावों के लिए शुक्रवार को पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि उदय कुमार सिंह पुत्र विद्या सिंह, निवासी गांव निचला खेड़ा, डाकघर खेड़ा नालागढ़, गुरनाम सिंह पुत्र जागर सिंह, गांव चुहुंवाल, डाकघर एवं तहसील नालागढ़, हरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह गांव एवं डाकघर राजपुरा नालागढ़ और विजय सिंह पुत्र श्याम सिंह, गांव मंगूवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़ ने आजाद प्रत्याशियों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अतिरिक्त किशोरी लाल शर्मा पुत्र राम लोक शर्मा, गांव अंबवाला, डाकघर पंजैहरा नालागढ़ ने स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 7 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून को की जाएगी जबकि नामांकन वापिस लेने की तिथि 26 जून को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें