फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को सस्ता पानी दो या जनता से माफी मांग मेयर-डिप्टी मेयर दें त्यागपत्र : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में सस्ते पानी के मुद्दे पर सियासत जारी है। कांग्रेस के बाद बुधवार को भाजपा पार्षदों ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेसनीत नगर निगम को घेरा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पानी, कूड़े समेत सभी सुविधाएं फ्री देने का वायदा किया था।
अब लोगों को एक साल के बिल थमाना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से किए वायदे को पूरा करें या फिर मेयर और डिप्टी मेयर जनता से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं करते तो नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दें।
विज्ञापन

भाजपा से सोलन के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अब आय का रोना रो रही है लेकिन वायदा करने से पहले क्यों नहीं सोचा कि उनकी आय कहां से होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैटेगरी वाइज फ्री सुविधा देने पर विचार कर रही थी लेकिन चुनाव के समय तो कोई कैटेगरी नहीं बनाई थी।
यहां तक कि पार्षदों ने इन्हें समर्थन नहीं दिया था। एक माह में फ्री सुविधाएं देने का प्लान था जबकि अब एक साल होने को है अभी तक वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि निगम में केवल दो लोग ही बैठकर निर्णय ले रहे हैं, उनके कुछ पार्षद भी उनसे सहमत नहीं होते।
भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस के स्थानीय विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया और निगम कार्यालय में जाकर नारेबाजी की जिसके लिए उन्हें सीएम से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम 84 करोड़ रुपये का डिफाल्टर है, फिर भी सरकार निगम को पानी दे रही है। मुख्यमंत्री ने शहर की जनता के लिए 15 करोड़ रुपये की स्कीम पानी बढ़ाने को दे रही है। उन्होंने कहा कि निगम ने एक साल में पानी के एक करोड़ रुपये दिए जबकि 11 करोड़ बनते हैं।
विज्ञापन

जनता मुफ्त नहीं बल्कि नियमित पानी चाहती है। उसके लिए निगम प्रयास करें। उन्होंने कूड़े के टेंडरों में हुई अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान भाजपा के पार्षद, मनोनीत पार्षद, उपाध्यक्ष और महासचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें