फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई सोलन में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज

विज्ञापन
भविष्य ज्योति कार्यक्रम।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से 10वीं और 12वीं के टॉपर्स किए जाएंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में 10 जुलाई को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव मुख्यातिथि होंगे। उप शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक व डाइट प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन

समारोह में जिले के 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर मुख्य प्रायोजक होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी और लेमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब सह प्रायोजक होंगे। समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं। केवल पंजीकृत छात्र-छात्राएं ही कार्यक्रम में भाग ले पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें