फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में बेहली और ओपन वर्ग में कोटबेजा रहे विजेता

विज्ञापन
रामशहर में विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए विधायक लखविंद्र सिंह राणा। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। नेहरू युवक मंडल रामशहर की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बेहली और ओपन वर्ग में कोटबेजा ने खिताब पर कब्जा किया है। रविवार देर शाम खेले फाइनल मुकाबलों में जूनियर वर्ग से बेहली ने रामशहर को हराया।
विज्ञापन

ओपन वर्ग में कोटबेजा ने रामशहर टीम को 29-25 अंक से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में दीपू बेस्ट रेडर और राणा को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। ओपन वर्ग में कोटबेजा टीम के बीजू को बेस्ट रेडर और जेपी को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला।
कबड्डी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए रेफरी पीटीआई रामचंद और कमल कुमार को सम्मानित किया गया। इस समापन समारोह के मुख्यातिथि विधायक लखविंद्र राणा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने नेहरू युवक मंडल को 25 हजार की राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर योगेश्वर राणा, ध्वज भंवर सिंह राणा, नारायण दत्त शास्त्री, पवन कौशल, रखा राम, सहदेव वर्मा, मान सिंह, कुलभूषण शर्मा, युवा मंडल के अध्यक्ष ज्ञान चंद ठाकुर, सचिव पवन शर्मा, विशाल शर्मा, वार्ड पंच राकेश शर्मा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चेतन शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें