फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में सजा बासड़ा मेला, मां शीतला का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के बाद के तीन मंगलवार लगता है मेला, लाइन में लगकर लोगों ने किए मां के दर्शन, चढ़ाया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर मां शीतला माता मंदिर में बासड़ा मेला आयोजित किया गया। मंगलवार को मेले को लेकर काफी भीड़ रही। मां के दर्शन पाने और प्रसाद चढ़़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह करीब चार बजे से ही लोग मंदिर में माथा टेकने के लिए आना शुरू हो गए थे। सुबह सात बजे तक मंदिर परिसर में काफी लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने माता के दर्शन और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं लगे मेले में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बासड़ा को लेकर परवाणू ही नहीं बल्कि कालका, पिंजौर समेत पंचकूला और जाबली से भी लोग मांदिर में माथा टेकने पहुंचे।
गौर रहे कि होली के बाद पड़ने वाले मंगलवार से बासड़ा पूजा की जाती है। इसके बाद आने वाले तीन मंगलवार को शीतला माता मंदिर में लोग बासड़ा के लिए पहुंचते हैं। बासड़ा के दौरान सोमवार को प्रसाद पकाया जाता है और वह मंगलवार को सुबह माता को चढ़ाया जाता है। प्रसाद लगाने के बाद ही लोग इसे ग्रहण करते हैं। लोगों के अनुसार, बच्चों और परिवार में बीमारियों और कष्ट निवारण के लिए मां की पूजा की जाती है। प्रत्येक वर्ष बासड़ा के दिन मां शीतला माता मंदिर में मेला आयोजित होता है। इस मेले का जमकर लुत्फ उठाते हैं। मेले के दौरान दुकानदारों की ओर से खिलौने, घरेलू सामान, खानपान के स्टाल सहित बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए। शाम तक मेले को लेकर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में लगा भंडारा
सोलन। मां शीतला मंदिर धर्मपुर में सुबह बासड़ा पूजन को लेकर लोगों की परिसर में कतारें लगी रही। इस दौरान दूरदराज क्षेत्र से लोगों ने आकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मां का आशीर्वाद लिया। वहीं, दोपहर बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भड़ारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें