फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज पार्क में व्यायाम कर युवक की लोहे के पिलर के नीचे दबने से रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में बने ओपन जिम में प्रैक्टिस कर रहे 15 वर्षीय युवक पर जिम में लोहे का पिलर गिरने से उसके पांव और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गई। युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालात नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वहां युवक का ऑपरेशन होना है। एसडीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार को प्रशासन ने उचित मुआवजा देने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार नालागढ़ के दत्तोवाल में रहने वाला हर्ष मिश्रा मंगलवार को हेरिटेज पार्क में बने ओपन जिम में प्रैक्टिस कर रहा था। जैसे ही वे दोनों हाथों से पिलर में लटक कर पुशअप कर रहा था कि पूरा स्ट्रक्चर उसके ऊपर गिर गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

पार्क में घूम रहे अन्य लोग बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने पाया कि उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है जिससे उसका पांव नहीं हिल रहा है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

युवक के पिता मुक्तिनाथ मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे की रीढ़ की हड्डी में अधिक चोट है जिसका ऑपरेशन होना है। इस पर तीन लाख रुपये खर्च आएगा।
उधर, एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं जिससे दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें