फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बागीचों में फलदार पौधों का रोपण करें बागवान

विज्ञापन
विज्ञापन
काटछांट का कार्य करें पूरा, नए फलदार पौधों की बिक्री जारी
विज्ञापन

चंबाघाट, कंडाघाट, मशबोरा, नौणी में हुई 1.40 लाख पौधों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हाल ही में हुई वर्षा और बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट के कारण निचले क्षेत्रों में चिलिंग ऑवर्स के पूरे होने की पूरी संभावना बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से आई नमी के पश्चात बागवानों को नौणी विवि की ओर से सलाह दी गई है कि बागीचों में समय रहते फलदार पौधों के रोपण का कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

फलदार पौधों को रोपित करते समय विशेष ध्यान रखें कि कलम का जोड़ भूमि के धरातल से लगभग 20-25 सेमी ऊंचा रहे और जड़ें सही दिशा में फैली रहें। स्व निष्फलता वाली किस्मों के साथ 25 से 33 प्रतिशत परागण किस्मों को अवश्य लगाएं। इसके अतिरिक्त यह समय फलदार पौधों की काटछांट के लिए भी उपयुक्त है। बागवान अपने बागीचों में काटछांट का कार्य भी समय रहते पूरा कर लें। पौधों में बोर्डों मिक्सचर का छिड़काव अवश्य करें। नौणी विवि के मुख्य परिसर स्थित फल विज्ञान विभाग, बीज विज्ञान विभाग और मॉडल फार्म में सेब की बहुत सी किस्मों और सेब के क्लोनल रूट स्टॉक, आडू और अनार के पौधे विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट, कृषि विज्ञान केंद्र चंबाघाट, बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मशोबरा, बजौरा और शारबो में अभी सेब, प्लम आदि के पौधे विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। बागवान इन विभागों और केंद्रों में संपर्क कर पौधे खरीद सकते हैं। अभी तक विश्वविद्यालय के विभिन्न केंद्रों से बागवान विभिन्न फलों के 1.40 लाख से अधिक पौधे खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें