फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कारोबारी की मौत के बाद जागा प्रशासन, कुमारहट्टी बाईपास बंद

Sat, 02 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
शिमला-कालका एनएच पर फोरलेन निर्माण कार्य में निर्देशों की नाफरमानी ने नंगल के एक कारोबारी की जान ले ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला-कालका एनएच पर फोरलेन निर्माण कार्य में निर्देशों की नाफरमानी ने नंगल के एक कारोबारी की जान ले ली। इस हादसे में एक परिवार के सिर से घर के मुखिया का साया छिन गया। शमलेच से कुछ दूरी पर कार पर गिरे ल्हासे में पूरे परिवार के सपने दबकर खाक हो गए। हादसे के बाद सबक लेते हुए प्रशासन ने आगामी आदेशों तक कुमारहट्टी बाईपास पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। शनिवार को मूसलाधार बारिश के दौरान इस हादसे को टाला जा सकता था। यदि प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधी एजेंसियां निर्माणाधीन के दौरान सिंगल लेन वाले खतरनाक प्वाइंट के इर्द गिर्द वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए कर्मचारियों की तैनाती करती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


 हादसे के गवाह चालक के अनुसार जिस समय घटना घटी तो उस समय भारी जाम लगा हुआ था। हादसे वाले स्थान से सिंगल वे वाहन गुजर रहे थे। लेकिन इन्हें नियंत्रित करने वाले न के बराबर थे। अभागा परिवार भी उसी जाम में फंसा हुआ था। इस दौरान हलका भूस्खलन हो रहा था। इतने में पहाड़ी धंस गई। उनकी गाड़ी पर ही मलबा गिर गया जबकि अन्य गाड़ियां बाल-बाल बच गई।

संबंधित एजेंसी के अधिकारी तलब : एडीएम
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने कहा कि संबंधित एजेंसियों को इस बाबत निर्देश दिए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। हादसे के बाद संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को बुलाकर सख्ती से निर्देशों की अनुपालना की हिदायत दी है। कुमाहारहट्टी से सोलन के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के कार्य एवं भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन के दृष्टिगत शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले एवं चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने वाले यातायात को बड़ोग से होकर भेजने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू किए हैं तथा आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। इन निर्देशों के अनुसार सभी प्रकार के वाहन बड़ोग के रास्ते होकर गुजरेंगे। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं। यह निर्णय आमजन एवं संपत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया है।
विज्ञापन


पत्नी ने जब पूछा कैसे हैं मेरे
पति तो भर आईं सबकी आंखें
बच्चों को नहीं मालूम दुनिया छोड़कर जा चुके हैं पापा
12 साल का इशांत कर मां और बहन की देखरेख
सोलन। नंगल से जब यह परिवार शिमला के लिए निकला था तो किसी को आभास तक नहीं था कि रास्ते में किसी का साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा। शिमला की वादियों में घूमने के तमाम सपने इस परिवार ने भी बुने थे। लेकिन मौत ने सब सपने एक झटके में बिखेर कर रख दिए। हादसे में घर के मुखिया की मौत हो गई, पत्नी और बेटी अस्पताल में दाखिल हैं तथा 12 साल का बेटा इशांत मां और बहन के देखरेख में डटा है। घटना के ठीक बाद मृतक की पत्नी और बेटी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया।
   बेटी की मासूम आंखों के आगे भाई था और मां की आंखें अपने पति को तलाश रहीं थीं। पूरे परिवार को अंदाजा नहीं था कि भाग्य ने उनके साथ क्या खेल खेला है। बच्चों को यह पता नहीं है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मां का भी यही हाल है। अस्पताल पहुंची एसडीम एकता काप्टा ने घायलों का जायजा लिया। इस दौरान घायल की पत्नी ने पूछा कि मेरे पति कहां है। यह सुनकर वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखें भर आईं। एसडीएम ने तभी जवाब दिया कि आपके पति के कुछ जरूरी टेस्ट हो रहे हैं। बाद में आप से मिलवा देंगे। मासूम 12 वर्षीय बेटा इंशात अपनी मां और अपनी 8 वर्षीय बहन की देखरेख में लगा था। चुप्पी साधी मां और बहन को देख रहा था। इस दृश्य को देखकर हर किसी की आंख नम थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें